WHAT IS RAM OR ROM ? रैम और रोम क्या है ?

 आज Technology का जमाना है हर किसी के पास स्मार्ट फ़ोन है पर अभी तक बहुत से लोगो को ये नही पता होता कि रैम और रोम क्या है-(What is Ram & Rom and its Working) RAM क्या होती है और ROM क्या होती है ये किसी प्रकार काम करती है हमारे फ़ोन के लिए क्या जरूरी होती है रैम या ROM और हमारा फ़ोन के हैंग होने का क्या कारण होता है

RAM और ROM मिलते जुलते नाम लगते हैं और इनका काम भी मिलता जुलता है लेकिन दोनो में फर्क है और दोनो का इस्तेमाल अलग-अलग कारण से किया जाता है। इनका इस्तेमाल कंप्यूटर, टैबलेट आदि में किया जाता है।

 
RAM-AND-ROM
RAM और ROM मिलते जुलते नाम लगते हैं और इनका काम भी मिलता जुलता है लेकिन दोनो में फर्क है और दोनो का इस्तेमाल अलग-अलग कारण से किया जाता है। इनका इस्तेमाल कंप्यूटर, टैबलेट आदि में किया जाता है। ROM का पूरा नाम Read Only Memory और RAM को Random Access Memory कहा जाता है। यहां हम आपको इन्ही दोनों में मुख्य अंतर के बारे में बता रहे हैं।

- RAM और ROM में एक बड़ा अंतर यह है कि ROM में डेटा बिना पावर के भी सेव हो सकता है जबकि RAM में ऐसा नहीं होता है।

- ROM का इस्तेमाल परमानेंट स्टोरेज के लिए होता है जबकि RAM का इस्तेमाल टेंपररी स्टोरेज के लिए होता है।

- ROM चिप में इनफोर्मेशन स्टोर करने के लिए किसी भी तरह की पावर सप्लाई की जरूरत नहीं होती है जबकि RAM के लिए पावर सप्लाई हटने पर स्टोर इनफोर्मेशन भी डिलीट हो जाती है।

- ROM चिप में डेटा स्टोर होने में समय लगता है जबकि RAM में डेटा स्टोर होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

- RAM का इस्तेमाल कंप्यूटर में भी होता है उदाहरण के लिए आपके ब्राउजर में खुले पेज का डेटा RAM में स्टोर हो रहा है।

-RAM में 1 जीबी से लेकर 256 जीबी तक मेमोरी स्टोर की जा सकती है। RAM में रियल टाइम डेटा सेव होता है। जबकि रैम में ऑडियो, विडियो, म्यूजिक और ऐप आदि स्टोर होते हैं।
रैम क्या होती है – RAM Kya Hoti hai
रैम का पूरा नाम Random Access Memory होता है यह तभी काम करती है जब हमारा मोबाइल या कंप्यूटर ऑन होता है या काम कर रहा होता है मोबाइल/कंप्यूटर के बंद हो जाने पर रैम का सारा डाटा मिट जाता है
अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जब भी आप कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो वह है आपकी इंटरनल मेमोरी में सेव होती है परंतु जब आप उस एप्लीकेशन को यूज करते हैं तो वह रैम में Run होती है
Ram का साइज Rom की अपेक्षा बहुत कम होता है परंतु रैम की स्पीड Rom की स्पीड से बहुत ज्यादा होती है इसलिए ऐसे भी बोला जाता है कि जितनी अधिक आपके फोन की रैम होगी उतना ही फास्ट आपका फोन काम करेगा

Rom और Ram में क्या अंतर है

– RAM का पूरा नाम Random Access Memory  है जबकि ROM का पूरा नाम Read Only Memory है

– ROM में हमारे मोबाइल का सारा डाटा सेव होता है जब भी हम कोई वीडियो,फोटो,डॉक्यूमेंट,ऑडियो,म्यूजिक और जो भी कोई एप्पलीकेशन डाउनलोड करते हैं और इंस्टॉल करते हैं वह ROM में ही होती है ROM को(Internal Memory) इंटरनल मेमोरी भी कहते हैं जबकि रैम में वही डाटा काम करता है जो मोबाइल में RUNING में होता है और मोबाइल की पावर ऑफ़ होते ही सारा डाटा मिट जाता है।

– रैम की स्पीड़ बहुत ज्यादा होती है ROM से

 रैम की कॉस्ट भी कही ज्यादा मिलती है ROM के मुकाबले

– ROM का काम डाटा को सेव रखने का होता है और रैम का काम तेजी से इन्फॉर्मेशन को CPU तक पहुचना होता है

thankyou all

टिप्पणियाँ